कैप्टन-बीजेपी के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति, जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
जेपी नड्डा ने कहा कि पंजाब की जनता ने देश की सुरक्षा के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं, पंजाब ने देश को जो भोजन और सुरक्षा दी है, उसे देश कभी नहीं भूल सकता। पंजाब हमेशा हमारी उम्मीदों पर खरा उतरा है। इससे पहले रविवार को अमरिंदर सिंह ने अपने गृह क्षेत्र पटियाला से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।
इसके साथ ही पिछले कल कैप्टन ने अपनी नई पार्टी पंजाब लोकहित पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी की थी।बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची भी घोषित कर दी है। पंजाब में 20 फरवरी को वोटिंग होगी। मतगणना 10 मार्च को होगी।
इस बार पंजाब में विधानसभा चुनाव रोचक होने वाले हैं। बता दें कि 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतीं थी और राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को सता से बाहर कर दिया। आम आदमी पार्टी 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 20 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। अकाली दल ने केवल 15 सीटें जीतीं जबकि भाजपा ने 3 सीटें जीतीं।