यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी सपा में हुए शामिल
UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण से ठीक पहले बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक ने बीजेपी को झटका दिया है। रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) जॉइन कर ली है। आजमगढ़ में अखिलेश यादव ने एक चुनावी जनसभा में मयंक जोशी का सपा में स्वागत किया। उन्होंने मंच पर मयंक का हाथ पकड़कर उठाया और कहा मैं इनका स्वागत करता हूं, इनके आने से पार्टी के नेताओं का मनोबल बढ़ेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छ: चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री को छ: चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है।
दरअसल 2019 के चुनाव में ही जब बीजेपी ने रीता बहुगुणा जोशी को प्रयागराज से लोकसभा का टिकट दिया और रीता बहुगुणा जोशी सांसद बनी तभी उन्होंने आगे चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। रीता बहुगुणा जोशी के इस बयान से ही माना जाने लगा कि बहुगुणा परिवार से यूपी में राजनीति का अगला चेहरा मयंक जोशी होंगे और मयंक जोशी 2022 के चुनाव में लखनऊ की कैंट सीट से चुनाव लड़ेंगे।#WATCH | "Mayank Joshi, son of Bharatiya Janata Party MP Rita Bahuguna Joshi today joins Samajwadi party," says Akhilesh Yadav while addressing a rally in Azamgarh#UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/gmSogu616C — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 5, 2022