ममता के गढ़ में जाकर गरजे अमित शाह, बोले- दम है तो अरेस्ट करके दिखाओ
पश्चिम बंगाल के जयनगर में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह[/caption]
अमित शाह ने कहा कि बंगाल में ममता दीदी, मोदी सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलने देती, क्योंकि ममता दीदी मानती हैं कि अगर ये योजनाएं यहां शुरु हुई तो पीएम मोदी यहां और ज्यादा लोकप्रिय हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने तय किया है की वो इस बार 23 से ज्यादा सीटें पीएम मोदी की झोली में डालने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 23 मई को जो मतगणना होने वाली है उसके लिए 19 मई को ममता का तख़्त पलट दीजिए।
[caption id="attachment_294744" align="aligncenter" width="700"]
शाह ने कहा कि 23 मई को जो मतगणना होने वाली है उसके लिए 19 मई को ममता का तख़्त पलट दीजिए।[/caption]
शाह ने कहा "मैं गारंटी देता हूं पूरे बंगाल में शान के साथ फिर से दुर्गा पूजा हो सके ऐसा माहौल यहां भाजपा की सरकार बनाएगी।
यह भी पढ़ें : ‘दीदी’ और शाह आमने-सामने, जाधवपुर में रैली की नहीं मिली इजाजत