Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

कांग्रेस-आम आदमी पार्टी का हिमाचल में नहीं है कोई वजूद, हिमाचल में बीजेपी करेगी मिशन रिपीट: अनुराग ठाकुर

Written by  Vinod Kumar -- May 13th 2022 03:49 PM
कांग्रेस-आम आदमी पार्टी का हिमाचल में नहीं है कोई वजूद, हिमाचल में बीजेपी करेगी मिशन रिपीट: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस-आम आदमी पार्टी का हिमाचल में नहीं है कोई वजूद, हिमाचल में बीजेपी करेगी मिशन रिपीट: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा कार्यक्रम खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज हिमाचल में चंबा के दौरे पर पहुंचे। चंबा में अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही हिमाचल में मिशन रिपीट का दावा भी केंद्रीय खेल मंत्री ने किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस और आम आदमी का कोई वजूद नहीं है। बीजेपी पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर हिमाचल में मिशन रिपीट करने जा रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकालने का काम किया है और 190 करोड़ लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगावाई है। BJP, Himachal, sports minister Anurag Thakur, Anurag Thakur आम आदमी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई, उनके उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई, वो हिमाचल प्रदेश में आने के सपने देख रही है। आम आदमी पार्टी ये सपने देखना छोड़ दे। BJP, Himachal, sports minister Anurag Thakur, Anurag Thakur केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवा खेल मंत्री होने के नाते मेरा प्रयास है की हिमाचल प्रदेश के हर जिले को खेलों में आगे बढ़ाया जाए। भाजपा सरकार विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा राज्य छोटा हो सकता है, उपलब्धियों में बड़े-बड़े राज्यों को पीछे छोड़ देता है। अनुराग ने कहा कि मेरी उम्र पर मत जाना, केंद्र में काम बड़े-बड़े करके ही आऊंगा। BJP, Himachal, sports minister Anurag Thakur, Anurag Thakur


Top News view more...

Latest News view more...