Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

चलती BMW के इंजन में लगी आग, चंद मिनटों में जलकर राख हुई कार

Written by  Vinod Kumar -- March 21st 2022 03:04 PM
चलती BMW के इंजन में लगी आग, चंद मिनटों में जलकर राख हुई कार

चलती BMW के इंजन में लगी आग, चंद मिनटों में जलकर राख हुई कार

पंचकूला में सकेतड़ी गांव के समीप एक BMW कार में आग लग गई। आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में गाड़ी का इंजन बुरी तरह से जल गया। कार में आग इतनी फैल चुकी थी कि आगे के टायर, डैशबोर्ड, बंपर समेत अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही की गाड़ी में सवार दोनों लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दोनों कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। BMW, BMW car, BMW engine, engine fire, Panchkula, सकेतड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीण ने बताया कि दिल्ली नंबर की BMW कार DL 6 CM 1678 के इंजन में अचानक से आग लग गई थी। समय रहते कार में सवार दो लोग बाहर निकल गए। BMW, BMW car, BMW engine, engine fire, Panchkula, पुलिस के मुताबिक कार मालिक अनिल दिल्ली से अपने एक जानकार के साथ सकेतड़ी में जमीन देखने आए थे। सकेतड़ी आने से पहले उन्होंने सुखना लेक के समीप किसी पेट्रोल पंप पर कार का टैंक फुल करवाया। रास्ते में कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। कार का बोनेट खोलने पर पता चला कि इंजन में आग लगी है। इसके बाद दमकल की टीम को सूचना दी गई। BMW, BMW car, BMW engine, engine fire, Panchkula,


Top News view more...

Latest News view more...