Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने टोहाना में कई कार्यालयों में दी दबिश, कई कर्मचारी मिले गायब

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 13th 2022 05:23 PM
कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने टोहाना में कई कार्यालयों में दी दबिश, कई कर्मचारी मिले गायब

कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने टोहाना में कई कार्यालयों में दी दबिश, कई कर्मचारी मिले गायब

टोहाना: कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने टोहाना में कई सरकारी दफ्तरों का आज औचक निरीक्षण किया और कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान कई कर्मचारी दफ्तरों से गैरहाजिर भी पाए गए जिसे लेकर मंत्री देवेंद्र बबली खासे नाराज भी नजर आए। साथ ही गैरहाजिर पाए गए कर्मचारियों को नोटिस भी जारी किए गए है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी बात कही गई है। मंत्री के छापे से कर्मचारियों में खलबली मच गई। तहसील कार्यालय में काफी कर्मचारी नदारद मिले। तहसीलदार भी कार्यालय नहीं आए हुए थे। मंत्री ने तहसीलदार की कुर्सी के पास जाकर पूछा कि जनाब कहां है, पता करो। अन्य विभागों में भी 30 से 40 फीसदी कर्मचारी सीटों पर नहीं मिले। देवेंद्र बबली ने पेंडिंग फाइलों की डिटेल देने के आदेश दिए। नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे मंत्री देवेंद्र बबली ने एक-एक ब्रांच में जाकर कर्मचारियों से उनका काम व ब्रांच में कर्मियों की संख्या पूछी। इसके बाद मंत्री ने सफाई निरीक्षक को बुलाया। सफाई निरीक्षक को मंत्री ने कहा कि सबसे पहले बस स्टैंड रोड पर पूरी टीम को लेकर चलो। वहां मैं खुद गंदगी देखकर आया हूं। तहसील कार्यालय में कर्मचारियों से मंत्री ने कहा कि अब सारी गफलत बंद कर दो, बख्शूंगा नहीं। ईमानदारी से काम करो और हर कर्मचारी तय समय पर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को भी निर्देश दिए कि प्रत्येक कर्मचारी के समय पर कार्यालय पहुंचने और निर्धारित समय पर ही कार्यालय छोड़ने की व्यवस्था पुख्ता की जाए।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK