Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

Miss Universe 2021: खिताब जीतने के बाद हरनाज संधू ने कहा- चक दे फट्टे इंडिया!

Written by  Vinod Kumar -- December 13th 2021 11:26 AM -- Updated: December 13th 2021 12:37 PM
Miss Universe 2021:  खिताब जीतने के बाद हरनाज संधू ने कहा- चक दे फट्टे इंडिया!

Miss Universe 2021: खिताब जीतने के बाद हरनाज संधू ने कहा- चक दे फट्टे इंडिया!

नेशनल डेस्क: भारत की हरनाज कौर ((Harnaaz Sandhu) ) ने मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का खिताब अपने नाम किया। भारत को ये उपलब्धि 21 साल बाद हासिल हुए है। मिस यूनिवर्स 2021 के विनर के तौर पर नाम अनाउंस किया गया तो वह इमोशनल हो गईं। 21 साल की हरनाज को पिछले साल की मिस यूनिवर्स मैक्सिको की एंड्रिया मेजा ने ताज पहनाया। मिस यूनिवर्स 2021 में पराग्वे की 22 साल की नादिया फरेरा पहली रनरअप रही हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका की 24 साल की लालेला मसवाने तीसरे स्थान पर रही हैं।

 
View this post on Instagram
 

A post shared by Miss Universe (@missuniverse)

मिस यूनिवर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर हरनाज संधू 'इंडिया चक दे फट्टे' कहते हुए सुनाई दे रही हैं। मिस यून‍िवर्स 2021 की प्रतियोगिता इजरायल के Eilat में आयोजित हुई थी। इस कंपटीशन के प्रील‍िम‍िनरी स्टेज में 75 से ज्यादा कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था। वहीं मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करने वाली हरनाज कौर संधू ने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब भी जीता था। वहीं प्रतियोगिता में जब टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आप दबाव का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? जिसके जवाब में संधू ने कहा कि मैंने देखा कि आज के समय में युवा जिस बात का सबसे ज्यादा दबाव ले रहे हैं वो है अपने आप पर विश्वास करना। हमें पता होने चाहिए की हम अलग हैं और हमारा बाकियों से अलग होना ही खूबी है। और यही हमारा आत्मविश्वास बढ़ाती है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को दूसरों से तुलना करना बंद कर देना चाहिए। मैंने खुद पर विश्वास किया है और आज मैं जहां हूं वो इसी के कारण हूं। हरनाज संधू चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। हरनाज ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए किया है। हरनाज ने टीनएज से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। मिस यूनिवर्स का खीताब जीतने पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
Koo App
ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਹਰਨਾਜ਼ ਸੰਧੂ ਨੂੰ ਮੁਬਾਰਕਾਂ, ਜਿਹਨਾਂ ਨੇ 80 ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗੀਆਂ ’ਚੋਂ ਇਤਿਹਾਸ ਰਚਦਿਆਂ ਮਿਸ ਯੂਨੀਵਰਸ 2021 ਦਾ ਤਾਜ ਆਪਣੇ ਨਾਮ ਕੀਤਾ, ਭਾਰਤ ਨੇ ਆਖਰੀ ਵਾਰ ਇਹ ਖਿਤਾਬ 21 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਜਿੱਤਿਆ ਸੀ। ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਸੰਧੂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਿਰਫ ਦੋ ਭਾਰਤੀ ਹੀ ਇਹ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗੀ ਜਿੱਤ ਸਕੇ ਹਨ। Congratulations to #HarnaazSandhu from Punjab who made history as she was crowned #MissUniverse2021, beating contestants from 80 countries. - Bharat Bhushan Ashu (@Ashumla) 13 Dec 2021

Top News view more...

Latest News view more...