Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

झज्जर पुलिस के हत्थे चढ़ा चरस तस्कर गिरोह का सदस्य, 8 किलो की खेप बरामद

Written by  Arvind Kumar -- February 06th 2019 05:38 PM
झज्जर पुलिस के हत्थे चढ़ा चरस तस्कर गिरोह का सदस्य, 8 किलो की खेप बरामद

झज्जर पुलिस के हत्थे चढ़ा चरस तस्कर गिरोह का सदस्य, 8 किलो की खेप बरामद

झज्जर। (प्रदीप धनखड़) झज्जर की सीआईए पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सीआईए शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर चरस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चरस गिरोह के 1 सदस्य को 8 किलो चरस सहित गिरफ्तार किया है। चरस की कीमत करीब पांच लाख बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह झज्जर सहित दिल्ली एनसीआर के आसपास के इलाकों में पिछले 6 महीने से तस्करी कर रहा था। जिस की फिराक में पुलिस लगी थी। [caption id="attachment_252239" align="aligncenter" width="448"]Police पुलिस का दावा है कि गिरोह की हरियाणा और दिल्ली में एक बड़ी चैन है।[/caption] पुलिस ने मौके से आरोपी युवक से 8 किलो चरस व एक रिवाल्वर बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह की हरियाणा और दिल्ली में एक बड़ी चैन है। जिसके एक सदस्य को झज्जर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जल्द ही गिरोह के बाकी सदस्यों को भी पुलिस गिरफ्तार करेगी। यह भी पढे़ंखेत में नशा करना पड़ गया महंगा, मौके पर ग्रामीणों ने धर दबोचा


Top News view more...

Latest News view more...