Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

पंजाब में पीएम दौरे के बीच नया राजनीतिक विवाद, चन्नी के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उड़ने की अनुमति

Written by  Vinod Kumar -- February 14th 2022 02:11 PM -- Updated: February 14th 2022 02:32 PM
पंजाब में पीएम दौरे के बीच नया राजनीतिक विवाद, चन्नी के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उड़ने की अनुमति

पंजाब में पीएम दौरे के बीच नया राजनीतिक विवाद, चन्नी के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उड़ने की अनुमति

punjab assembly election: पंजाब में PM नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस बार मामला सीएम चरणजीत चन्नी के हेलिकॉप्टर को लेकर हैं। चन्नी को चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर के जरिए होशियारपुर जाना था। जहां उन्हें राहुल गांधी की रैली में शामिल होना था, लेकिन उनके हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिला। बताया जा रहा है कि पीएम के दौरे को लेकर पंजाब में नो फ्लाई जोन बनाया गया है। जिस वजह से चन्नी को कुछ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद वह हैलिपेड से वापस घर लौट गए। फिलहाल इस मुद्दे पर सीएम चन्नी की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि सीएम चन्नी का शेड्यूल कल ही बन गया था कि वह हेलिकॉप्टर से होशियारपुर जाएंगे। फिलहाल पूरा मामला अब राजनीतिक सुर्खियां बनता जा रहा है। Amid PM Modi's rally in Punjab, Channi's chopper denied permission to take off बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। मतदान में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में पंजाब में ताबड़तोड़ रैलियों का दौर जारी है। राहुल गांधी,पीएम मोदी, अरविंज केजरीवाल की रैलियां आने वाले दिनों में शेड्यूल हैं। वहीं, पीएम मोदी की रैली है। पीएम की 14 फरवरी को जालंधर, 16 को पठानकोट, 17 को अबोहर में रैलियां आयोजित होनी हैं। आज राहुल गांधी होशियारपुर में रैली कर रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस की सत्ता वापसी के लिए राहुल गांधी का 18 दिन में यह तीसरा दौरा है। पहले उन्होंने अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर माथा टेक जालंधर में वर्चुअल रैली की। इसके बाद लुधियाना में चरणजीत चन्नी को CM चेहरा घोषित करने आए। अब उम्मीदवारों के हक में राहुल वोटरों को लामबंद करेंगे। इससे पहले रविवार को प्रियंका गांधी ने धूरी में जनसभा की। डेराबस्सी में उनका रोड शो हुआ।


Top News view more...

Latest News view more...