Sun, May 10, 2026
Whatsapp

सीएम मनोहर लाल ने सोनीपत में किया अमृत सरोवर मिशन का शुभारंभ, तलाबों का होगा जीर्णोद्धार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 01st 2022 03:57 PM
सीएम मनोहर लाल ने सोनीपत में किया अमृत सरोवर मिशन का शुभारंभ, तलाबों का होगा जीर्णोद्धार

सीएम मनोहर लाल ने सोनीपत में किया अमृत सरोवर मिशन का शुभारंभ, तलाबों का होगा जीर्णोद्धार

सोनीपत जिले के नाहरा गांव से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यस्तरीय अमृत सरोवर मिशन शुभारंभ किया। इसके तहत प्रदेशभर के 111 तालाबों में अमृत सरोवर मिशन के तहत काम शुरू हुआ। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि तालाबों को बचाने और उनके जीर्णोदार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में अमृत सरोवर मिशन की शुरूआत की है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जिस तरह भागीरथ ने गंगा नदी को धरा पर लाने के लिए प्रयास किया था, उसी तरह प्रधानमंत्री का जल की महत्ता पर यह भागीरथी प्रयास है। उन्होंने कहा कि पानी हमारी जमीन का रक्त है और बिना पानी की बंजर जमीन हम आने वाली पीढ़ी को विरासत में नहीं देना चाहते। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जल ही जीवन है के मूल मंत्र को समझा है और देशभर के तालाबों को बचाने का आह्वान किया है। उन्होंने देशभर के प्रत्येक जिले में 75 तालाबों को साफ करने या उनका जीर्णोदार करने की योजना पर काम करने के लिए कहा है। आज यह योजना उसी कड़ी का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोग पारस्परिक सहयोग से तालाब खोदते थे, लेकिन काफी समय से लोगों ने ना तालाबों की साफ-सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जिसके कारण ये प्रदूषित हो गए। समय के साथ-साथ इन तालाबों में अपशिष्ट मिलने लगे। तालाबों का पानी ओवरफ्लो होने लगा, लेकिन आज से हमने इसको ठीक करने का बीड़ा उठाया है। CM Manohar Lal,   Amrit Sarovar Mission,   Sonipat, haryana सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 18 हजार तालाब हैं, जिनमें से 4 हजार में सिर्फ बरसाती पानी एकत्रित होता है। 6 हजार तालाबों में पशुओं के लिए पानी भरा रहता है और 8 हजार तालाबों में गंदा पानी भरा रहता है, उसे स्वच्छ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ऐतिहासिक तालाबों को तीर्थ स्थल मानकर जीर्णोदार होगा। CM Manohar Lal,   Amrit Sarovar Mission,   Sonipat, haryana अमृत सरोवर मिशन के तहत सबसे पहले 15 अगस्त 2022 तक हरियाणा के 8 हजार तालाबों का जीर्णोदार किया जाएगा, इनमें से 1600 तालाबों पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद पूरे प्रदेश में बचे हुए सभी तालाबों की दशा सुधारी जाएगी। इसके अंतर्गत तालाबों की खुदाई, रिटर्निंग वॉल व सौंदर्यकर्ण करके आसपास के स्थल को भ्रमण योग्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तालाबों के जीर्णोदार के लिए हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन का गठन किया गया है और इसके लिए 1 हजार करोड़ रुपये के बजट का अलग से प्रावधान किया गया है।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK