Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

मुख्यमंत्री खट्टर बोले- सर्वे से हम हरियाणा में जीत रहे

Written by  Arvind Kumar -- October 18th 2019 04:23 PM -- Updated: October 18th 2019 04:25 PM
मुख्यमंत्री खट्टर बोले- सर्वे से हम हरियाणा में जीत रहे

मुख्यमंत्री खट्टर बोले- सर्वे से हम हरियाणा में जीत रहे

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) लाडवा से बीजेपी के प्रत्याशी डॉक्टर पवन सैनी के समर्थन में स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बाबैन में पहुंचे। आमजन से वोट की अपील कर जनसभा को संबोधित करेते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सर्वे से हम हरियाणा में जीत रहे है क्योंकि विपक्ष में कोई नेता प्रचार के लिये तैयार नहीं। प्रचार के लिए गुलाब नबी, सोनिया गांधी नहीं आ रहे। राहुल गांधी दूसरी बार हरियाणा में आ रहे। [caption id="attachment_350934" align="aligncenter" width="700"]CM Manohar 1 मुख्यमंत्री खट्टर बोले- सर्वे से हम हरियाणा में जीत रहे[/caption] मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में हमने पांच साल सुशासन से काम किया। हरियाणा का नाम देश में चमक रहा है। बिना अर्जी व खर्ची पर नौकरी दी जा रही है। पहले हरियाणा लड़कियों की सुरक्षा में बदनाम था लेकिन हरियाणा में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया है। महिलाओं की सुरक्षा कदम उठाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि टीचर भर्ती घोटाला हुआ वे जेल में है जबकि भाजपा सरकार ने टीचर ट्रांसफर को ऑनलाइन कर पारदर्शीता का प्रमाण दिया। यह भी पढ़ें : सियासी पिच पर दो धुर विरोधी आए एकसाथ, बदले राजनीति के समीकरण ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...