Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

सीएम मनोहर लाल ने लाइन में लगकर लिया लंच का टोकन, विधानसभा के कमेटी रूम में किया भोजन

Written by  Vinod Kumar -- August 09th 2022 01:50 PM -- Updated: August 09th 2022 03:23 PM
सीएम मनोहर लाल ने लाइन में लगकर लिया लंच का टोकन, विधानसभा के कमेटी रूम में किया भोजन

सीएम मनोहर लाल ने लाइन में लगकर लिया लंच का टोकन, विधानसभा के कमेटी रूम में किया भोजन

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्रवाई के बाद भोजनकाल के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीआईपी कल्चर से दूर एक आम इंसान की तरह नजर आए।

सीएम मनोहर लाल भोजनकाल के दौरान विधानसभा की कमेटी रूम में पहुंचे। उन्होंने यहां आम विधायक की तरह लंच के लिए लाइन में लगकर खाने का टोकन कटवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल ,कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल समेत तमाम विधायक मौजूद थे। मनोहर लाल कुर्सी टेबल पर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता के साथ लंच करते नजर आए।


बता दें कि विधानसभा का मानसून सत्र तीन दिन तक चलेगा। सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन सदन में छात्रों को टैबलेट वितरण और विधायकों की मिली धमकियों का मामला खूब उछला। वहीं, कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर उनके क्षेत्रों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।


वहीं दूसरे दिन श्नकाल के साथ हरियाणा विधानसभा की कार्रवाई के दौरान सदन में अवैध कॉलोनियों और रजिस्ट्रियों का मुद्दा उठा। इस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरकार अवैध रजिस्ट्री को लेकर सख्त है। भ्रष्ट अधिकारियों को छोड़ेंगे नहीं।


वहीं, नीरज शर्मा ने फरीदाबाद नगर निगम में हुए घोटाले का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विजिलेंस को सभी डॉक्यूमेंट दे दिए गए हैं। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। विधायक रेणु बाला ने ओवरलोडिंग का मुद्दा उठाया। इस पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि ओवरलोड वाहनों चालान काटे जा रहे हैं। ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो रही है।


Top News view more...

Latest News view more...