मायावती पर बरसें योगी, जो आंबेडकर का अपमान करते थे उनके लिए प्रचार कर रहीं 'बहनजी'
लखनऊ। रामपुर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी आजम खां के समर्थन में आयोजित रैली में पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मायावती उन लोगों के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं, जो लोग बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करते थे। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत का सम्मान नहीं करते हों, वो लोग वोट पाने लायक नहीं हैं।
वहीं सीएम योगी ने कहा कि पहले गरीबों को मकान देने की बात होती थी तो सपा-बसपा की सरकार कहती थी कि पैसा नहीं है। इनके राज में किसान बदहाल था, भुखमरी का आलम था, जो भी पैसा था वो भ्रष्टाचार में खत्म हो जाता था। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश में अथाह विकास कार्य किए हैं और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जा रही है। यह भी पढ़ें: ममता के गढ़ में गरजे मोदी, बोले- इस बार लोगों ने ‘दीदी’ को समझाने की ठान ली हैCM Yogi Adityanath in Moradabad: Mujhe ye kehte huye afsos hota hai, jo log Baba Saheb Bhim Rao Ambedkar ko gali dete hain, unke baare mein jis jis parakar ke apamanjanak tippani karte they, aaj Mayawati ji unke liye samarthan aur vote maangne ke liye ja rahi hai. pic.twitter.com/e4RmqCEeRW — ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2019