Mon, Jun 23, 2025
Whatsapp

हमारे खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस ने रचा था षडयंत्र: अजय चौटाला

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 22nd 2022 04:47 PM -- Updated: May 22nd 2022 04:53 PM
हमारे खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस ने रचा था षडयंत्र: अजय चौटाला

हमारे खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस ने रचा था षडयंत्र: अजय चौटाला

सिरसा/सुरेन सावंत: पिता ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक मामले में दोषी करार दिए जाने पर अजय चौटाला न कहा कि ये कोर्ट का निर्णय है। 26 मई को कोर्ट अपना पूरा फैसला सुनाएगा। उन्होंने कहा कि ओपी चौटाला अपनी ज्यादातर सजाए पहले ही काट चुके हैं। कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सारा फर्जीवाड़ा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला, करण सिंह दलाल, जगदीश नेहरा सहित अन्य लोगों ने चार्जशीट बनाई थी। इन्हीं लोगों ने मिलकर सारा षडयंत्र रचा था। Congress, disproportionate assets case, op chautala, ajay chautala कांग्रेस के चिंतन शिविर पर अजय चौटाला ने कहा कि ये चिंतन शिविर नहीं, यह कांग्रेस की चिता सजाने की तैयारी है। इसके साथ ही अजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी के पूरे प्रदेश में साढ़े सात लाख से अधिक सक्रिय सदस्यों को जोड़ा। पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ता रहे हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में नाम लिखवाएं। Congress, disproportionate assets case, op chautala, ajay chautala बता दें कि हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश विकास ढल की अदालत ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिया है। इस मामले 26 मई को अपना फैसला सुनाएगा। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला पर केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने 26 मार्च, 2010 को इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट के मुताबिक चौटाला ने 1993 से 2006 के बीच आय से अधिक 6.09 करोड़ रुपए की संपत्ति एकत्रित की थी।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK