Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

कांग्रेस की रैली प्रियंका गांधी की जगह लगा प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद का नारा

Written by  Arvind Kumar -- December 02nd 2019 11:54 AM -- Updated: December 02nd 2019 11:57 AM
कांग्रेस की रैली प्रियंका गांधी की जगह लगा प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद का नारा

कांग्रेस की रैली प्रियंका गांधी की जगह लगा प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद का नारा

नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। तमाम सियासी दल चुनावी मैदान में उतरकर रैलियों और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी एक रैली का आयोजन किया। लेकिन इस रैली में कुछ ऐसा हुआ जो अब खूब चर्चा में बना हुआ है। दरअसल रैली में कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद का नारा लगवा दिया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे लेकर अकाली दल के नेता और राजौरी गार्डन से विधायक, मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेता पर कटाक्ष किया और कहा: "कांग्रेस की रैली में, प्रियंका चोपड़ा के लिए नारे लगाए जा रहे हैं।"

वीडिया में पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार का जिक्र है। साथ ही इसमें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं। हालांकि बाद में कांग्रेस नेता ने गलती सुधार करते हुए प्रियंका गांधी जिंदाबाद का नारा लगवाया। लेकिन उनकी इस गलती पर लोग खूब मजे ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने-अपने ढंग से इसकी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह भी पढ़ें: आज जी भर के कर लें बात, कल से महंगा होगा आपका फोन का बिल ---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...