कोरोना वायरस: कुछ राज्यों में दैनिक नए मामलों में तेजी
कुछ राज्यों में दैनिक नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में दैनिक नए मामलों में वृद्धि हो रही है। ऐसे में वायरस के प्रकोप की श्रृंखला को तोड़ने तथा रोग के प्रसार के नियंत्रण के लिए जोरदार तरीके से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।
वहीं इस बीच टीकाकारण का दौर भी लगातार जारी है। देश में आज सुबह तक कुल 1,10,85,173 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।
यह भी पढ़ें- 22 फरवरी से अब बिना रिजर्वेशन के भी ट्रेन में कर सकेंगे सफर
यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, SDO व एक अन्य कर्मचारी घायल
9 राज्यों में 5 लाख प्रत्येक से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। ये हैं उत्तर प्रदेश (11,52,042), महाराष्ट्र (8,60,386), गुजरात (8,56,657), राजस्थान (7,99,719), पश्चिम बंगाल (6,50,976), कर्नाटक (6,29,420), मध्य प्रदेश (6,26,391), बिहार (5,50,433) और ओडिशा (5,01,713)।