Wed, May 8, 2024
Whatsapp

कोविड-19 पर अपडेट: संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4 लाख से अधिक

Written by  Arvind Kumar -- July 05th 2020 05:53 PM
कोविड-19 पर अपडेट: संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4 लाख से अधिक

कोविड-19 पर अपडेट: संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4 लाख से अधिक

नई दिल्ली। कोविड-19 पर काबू पाने और इसकी रोकथाम के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ भारत सरकार के उठाए गए सामूहिक और केंद्रित प्रयासों की वजह से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की संख्या बढ़कर अब तक 4,09,082 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान, कोविड-19 के कुल 14,856 रोगियों को ठीक किया गया है। अब तक कोविड-19 के संक्रमण से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या इस बीमारी से संक्रमित कुल लोगों की संख्या से 1,64,268 अधिक है। इसके साथ ही कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 60.77% हो गई है। अभी इस बीमारी के 2,44,814 सक्रिय मामले हैं और सबका सक्रिय चिकित्सा देखरेख में इलाज चल रहा है। देश में 21राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां इस बीमारी से ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

क्रम संख्या राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश स्वास्थ्य में सुधार की दर
1. चंडीगढ 85.9%
2. लद्दाख 82.2%
3. उत्तराखंड 80.9%
4. छत्तीसगढ 80.6%
5. राजस्थान 80.1%
6. मिजोरम 79.3%
7. त्रिपुरा 77.7%
8. मध्य प्रदेश 76.9%
9. झारखंड 74.3%
10. बिहार 74.2%
11. हरियाणा 74.1%
12. गुजरात 71.9%
13. पंजाब 70.5%
14. दिल्ली 70.2%
15. मेघालय 69.4%
16. ओडिशा 69.0%
17. उत्तर प्रदेश 68.4%
18. हिमाचल प्रदेश 67.3%
19. पश्चिम बंगाल 66.7%
20 असम 62.4%
21 जम्मू कश्मीर 62.4%
वहीं देश में परीक्षण प्रयोगशाला नेटवर्क को लगातार बढ़ाया जा रहा है। 786सरकारी प्रयोगशालाओं और 314 निजी प्रयोगशालाओं के साथ देश में अभी 1100 प्रयोगशालाएं काम रही हैं। इसमें शामिल है: •वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 591 (सरकार: 368 निजी: 223) •ट्रूनेट आधारित परीक्षण प्रयोगशाला: 417(सरकार: 385 निजी: 32) •सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 92 (सरकार: 33 निजी: 59) Coronavirus India | Recovered Cases more than 4 lakh कोविड-19 के लिए परीक्षण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए हाल ही में उठाए गए विभिन्न उपायों के साथ "परीक्षण (टेस्ट), पहचान (ट्रेस), उपचार (ट्रीट)" की केंद्रित कार्यनीति की वजह से हर दिन परीक्षण किए जा रहे नमूनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,48,934 नमूनों का परीक्षण किया गया है। आज की तारीख में शुरू से अब तक कुल 97,89,066 नमूनों की जांच की गई है। ---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...