Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

कबूतरबाजी मामले में दलेर महेंदी को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा, 2003 में दर्ज हुआ था मामला

Written by  Vinod Kumar -- July 14th 2022 05:46 PM
कबूतरबाजी मामले में दलेर महेंदी को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा,  2003 में दर्ज हुआ था मामला

कबूतरबाजी मामले में दलेर महेंदी को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा, 2003 में दर्ज हुआ था मामला

मशहूर गायक दलेर मेंहदी को गिरफ्तार किया गया है। दलेर महेंदी को 15 साल पुराने कबूतरबाजी मामले में दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी। गुरुवार को इस मामले में पटियाला कोर्ट में सुनवाई हुई। पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी की 2 साल की सजा को बरकरार रखा है। अदालत ने तुरंत दलेर मेहंदी को हिरासत में लेने को कहा। बता दें कि मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया और कुछ देर बाद सजा सुना दी। यह 2003 कबूतरबाजी का मामला है और केस का फैसला 15 साल बाद हुआ। फैसले के तुरंत बाद पुलिस ने दलेर मेहंदी को हिरासत में ले लिया। 2003 में सदर थाना पुलिस ने बल बेड़ा गांव के रहने वाले बक्खशीश सिंह की शिकायत के आधार पर दलेर मेहंदी उनके भाई शमशेर मेहंदी ध्यान सिंह और बुलबुल मेहता के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी मार कर 20 लाख रुपए लेने के आरोप में मामला दर्ज किया था। आरोप है कि 1998 और 1999 के दौरान दलेर मेहंदी ने कम से कम 10 लोगों को गलत ढंग से सेन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी में छोड़ दिया था। इसके बाद दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद दोनों भाईयों के खिलाफ तकरीबन 35 लोगों ने शिकायतें दर्ज करवाई थी। इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी 2018 में गायक को दो साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेंहदी के वकील ने इस फैसले को पटियाला कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को फैसले को कायम रखते हुए गायक और उनके भाई को जेल भेज दिया है।


Top News view more...

Latest News view more...