मुर्दा हो गया जिंदा, रोते बिलखते परिजनों ने आंसू पोछे और उसे अस्पताल ले गए
लखनऊ। यूपी के लखनऊ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मुर्दा घोषित किया हुआ व्यक्ति दफनाए जाने से पहले अचानक जिंदा हो उठा। इस घटना से हैरान परिजन तुरंत व्यक्ति को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है।
[caption id="attachment_314246" align="aligncenter" width="700"]
मुर्दा हो गया जिंदा, रोते बिलखते परिजनों ने आंसू पोछे और उसे अस्पताल ले गए[/caption]
दरअसल मृत घोषित किए गए व्यक्ति फुरकान को हादसे के बाद निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के बाद सोमवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते फुरकान के शव को घर ले गए और फिर उसे दफनाने की प्रक्रिया शुरु हुई। इस बीच फुरकान के शरीर में हरकत हुई, जिसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस ऑफिस में पार्टी कार्यकर्ता ने की खुदकुशी की कोशिश, यह रखी मांग
उधर लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लिया है और कहा है कि इसकी पूरी जांच की जाएगी। वहीं फुरकान का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि मरीज की नाड़ी, ब्लड प्रेशर और दिमाग काम कर रहा है। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
—PTC NEWS—