Fri, Jul 25, 2025
Whatsapp

विधानसभा में बहुमत के बाद बोले देवेंद्र फडणवीस, कहा: हमारी ED की सरकार है

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- July 04th 2022 04:04 PM -- Updated: July 04th 2022 04:06 PM
विधानसभा में बहुमत के बाद बोले देवेंद्र फडणवीस, कहा: हमारी ED की सरकार है

विधानसभा में बहुमत के बाद बोले देवेंद्र फडणवीस, कहा: हमारी ED की सरकार है

महाराष्ट्र विधानसभा में एकनाथ शिंदे सरकार ने आज अपना बहुमत साबित कर दिया। शिवसेना विधायक संतोष बांगड़ ने भी शिंदे सरकार के समर्थन में वोट डाला। संतोष बांगड़ आज ही उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हुए हैं। इसके अलावा PWPI के श्याम सुंदर ने भी एकनाथ शिंदे सरकार के पक्ष में वोट डाला। विश्वास मत हासिल करने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने विपक्षी पार्टियों पर करार जुबानी हमला बोला। फडणवीस ने कहा कि लोग यह कहते हैं कि ये ईडी की सरकार है। हां ये ईडी सरकार है, एकनाथ और देवेन्द्र की सरकार है। केन्द्रीय एजेंसियों इस्तेमाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने ED का मतलब एकनाथ और अपना नाम लेकर उसके मायने विपक्षियों को बताए। सदन में अपने भाषण में फडणवीस न कहा कि आज एक शिवसैनिक राज्य का सीएम बना है। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना बहुमत मिला था। लेकिन, बहुमत को हमसे जानबूझकर ले लिया गया। एकनाथ शिंदे के सहयोग से हमने एक बार फिर से अपनी सरकार शिवसेना के साथ मिलकर बनाई है। पार्टी हाईकमान के आदेश पर मैं सीएम बना हूं। Devendra Fadnavis, Eknath Shinde likely to meet Maha Governor बता दें कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार सदन में विश्वासमत प्रस्ताव में पास हो गई है। फ्लोर टेस्ट के लिए दो दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाया गया था। विश्वासमत प्रस्ताव में आज वोटिंग के दौरान शिंदे सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया। शिंगे गुट को विधानसभा में 164 विधायकों का समर्थन मिला है। विपक्ष के चार विधायक वोट नहीं कर पाए। इन विधायकों में कांग्रेस के अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार और NCP के अन्ना बंसोडे, संग्राम जगताप शामिल रहे। ये चारों सदन पहुंचने में लेट हो गए थे। इसके बाद इन्हें सदन के अंदर नहीं जाने दिया गया।  


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK