Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

मजदूरी कर पढ़ाई के लिये कमाये थे पैसे, अब जरूरतमंद और बेजुबान जानवरों पर कर रहा है खर्च

Written by  Arvind Kumar -- June 18th 2020 09:31 AM
मजदूरी कर पढ़ाई के लिये कमाये थे पैसे, अब जरूरतमंद और बेजुबान जानवरों पर कर रहा है खर्च

मजदूरी कर पढ़ाई के लिये कमाये थे पैसे, अब जरूरतमंद और बेजुबान जानवरों पर कर रहा है खर्च

फरीदाबाद। (सुधीर शर्मा) जनता कर्फ्यू से लेकर अनलॉक वन तक आपने कई ऐसी तस्वीरें देखी होंगी जिसमे विभिन्न समाजसेवी संगठन एकजुट होकर गरीब और जरूरतमंद लोगो की मदद करते दिखायी दे रहे थे। वहीँ इन सभी तस्वीरों से परे हटकर एक युवक अपने दम पर कुछ ऐसा कर जाता है जिसके बारे में सुनकर आप भी इस छात्र की तारीफ करते नहीं थकेंगे। फरीदाबाद के रहने वाले युवक मनोज यशवंत ने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए जमा किये हुए पैसों को जरूरतमंद लोगो और बेजुबान जानवरों की सेवा में लॉक डाउन के दौरान लगा दिया। वहीँ आपको बता दें की इस युवक ने अपनी पढ़ाई के लिए जो पैसा जमा किया हुआ था वह पैसा उसने दिहाड़ी मजदूरी करके जुटाया था। युवक ने बताया की यह मदद उसने अपनी पढ़ाई के पैसों से की है। उसने बताया की वह एक छात्र है और उसकी ग्रेजुएशन एमडीयू से हो रही है। वहीँ आगे की पढ़ाई के लिए उसने कुछ पैसा दिहाड़ी मजदूरी के लिए इकठ्ठा किया था। Earned money for education now spending on needy and animals लेकिन अचानक से लॉक डाउन हो जाने के चलते उसने देखा की गरीब लोगों को राशन की परेशानी हो रही है जिसके बाद उसने दिहाड़ी मेहनत से कमाई हुई पूरी राशि ऐसे लोगों के लिए लगा दी! ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...