Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

IPL ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जारी, 590 खिलाड़ियों की लगेगी बोली...इन खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बरसात

Written by  Vinod Kumar -- February 01st 2022 04:27 PM -- Updated: February 01st 2022 04:35 PM
IPL ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जारी, 590 खिलाड़ियों की लगेगी बोली...इन खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बरसात

IPL ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जारी, 590 खिलाड़ियों की लगेगी बोली...इन खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बरसात

IPL Mega Auction : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने मंगलवार को पुष्टि कर दी है कि आगामी आईपीएल मेगा नीलामी (IPL Mega Auction) में 590 खिलाड़ी बोली के लिए जाएंगे। इस साल आईपीएल नीलामी बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को आयोजित होगी। यह आईपीएल का 15वां सीजन होगा और दुनियाभर के दिग्‍गज खिलाड़ी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का हिस्‍सा बनना चाहते हैं। नीलामी के लिए पंजीकरण कराने वाले 590 खिलाड़‍ियों में 228 कैप्‍ड खिलाड़ी हैं, 335 अनकैप्‍ड खिलाड़ी और सहायक देशों के 7 खिलाड़ी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के 47 खिलाड़ी नीलामी में शामिल एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिसमें विदेशी खिलाड़ी की अधिकतम संख्या 8 हो सकती है। नीलामी में अधिकतम 70 विदेशी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी खरीद सकती हैं। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 47 नाम हैं। वहीं वेस्टइंडीज के 34 और दक्षिण अफ्रीका के 33 खिलाड़ी हैं। एसोसिएट देशों में नामीबिया के तीन, स्कॉटलैंड के 2 और नेपाल का एक खिलाड़ी है। IPL 2022 mega auction: These 5 overseas openers can spark a bidding war 48 खिलाड़ी 2 का करोड़ बेस प्राइस 2 करोड़ के बेस प्राइस में 48 खिलाड़ियों ने खुद को रखा है। वहीं, 20 खिलाड़ियों ने खुद को 1.5 करोड़ के बेस प्राइस में रखा है। अगर 1 करोड़ के बेस प्राइस की बात करें तो इस लिस्ट में 34 खिलाड़ियों के नाम हैं। इस बार नीलामी का सबसे बड़ा ब्रेकेट 2 करोड़ रुपए का है, जिसमें 48 खिलाड़‍ियों ने अपने नाम दर्ज कराया है। IPL 2020: Complete list of players retained and released ahead of auction | Indian Premier League 2020 भारत की ओर से 2 करोड़ की बेस प्राइज में रविचंद्रन अश्विन के अलावा, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, इशान किशन, सुरेश रैना के नाम हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वार्नर, कगिसो रबाडा, ड्वेन ब्रावो के अलावा पैट कमिंस, एडम जंपा, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मार्क वुड, ट्रेंट बोल्ट और फाफ डु प्लेसी जैसे बड़े नाम हैं। पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए इन खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हो सकती है। 7 एसोसिएट देश के खिलाड़ी भी ऑक्शन का हिस्सा दो दिन तक चलने वाले इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, 7 एसोसिएट देश के खिलाड़ी भी ऑक्शन का हिस्सा होंगे। इस बार टूर्नामेंट में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे। वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने अपना नाम ऑक्शन में नहीं दिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, इंग्लैंड के सैम करन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जो रूट, क्रिस वोक्स ने भी ऑक्शन में अपना नाम शामिल नहीं करवाया है। 33 खिलाड़ियों को किया गया रीटेन टीमों ने मिलकर 33 खिलाड़ियों पर कुल 338 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पुरानी 8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। वहीं, 2 नई IPL टीमों ने 6 खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। केएल राहुल को लखनऊ ने 17 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी 2018 से 2021 के सीजन तक 17 करोड़ ही मिलते थे। लखनऊ ने केएल को अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है। पंजाब सबसे अमीर साल 2018 के बाद IPL का पहला बड़ा ऑक्शन होने जा रहा है। IPL 2018 के मेगा ऑक्शन में कुल 8 टीमें थी। इस बार 10 टीमें ऑक्शन में हिस्सा लेंगी। पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज्यादा 72 और दिल्ली के पर्स में सबसे कम 47.5 करोड़ रुपए हैं। एक फ्रेंचाइजी की कुल पर्स वैल्यू 90 करोड़ रुपए है।


Top News view more...

Latest News view more...