Sat, Jun 21, 2025
Whatsapp

दिल्ली: रोहिणी में शादी के पंडाल में लगी आग, घटना के कारणों का नहीं लग पाया पता

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 24th 2022 04:45 PM
दिल्ली: रोहिणी में शादी के पंडाल में लगी आग, घटना के कारणों का नहीं लग पाया पता

दिल्ली: रोहिणी में शादी के पंडाल में लगी आग, घटना के कारणों का नहीं लग पाया पता

राजधानी दिल्‍ली के रोहिणी में शादी के पंडाल में भारी आग लगने की खबर है। आग के कारण आसपास आसमान में धुंए के काले बादल उठते हुए नजर आए। फायरब्रिगेड की 12 दमकल गाड़ियां आग पर काबू के प्रयास में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, आग करीब दोपहर दो बजे के आसपास लगी। पंडाल के लकड़ी से बने होने के कारण यह तेजी से फैल गई। पंडाल पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। पंडाल क्षेत्र में लगी आग से कितना नुकसान हुआ है और कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी जानकारी भी फिलहाल नहीं मिली है। fire in delhi मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि पंडाल क्षेत्र में आग लगने की जानकारी दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर मिली थी। सूचना मिलते है मौके पर दमकल की 12 गाड़ियों को पहुंचाया गया है। मौके पर मौजूद दमकल विभाग के सभी कर्मचारी आग को बुझाने में जुट गए हैं। Fire, wedding function, Delhi,


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK