Sat, Jun 21, 2025
Whatsapp

पूर्व राष्ट्रपति का पोता बना पंजाब विधानसभा का नया स्पीकर, ग्राम सरपंच से शुरू की थी राजनीति की शुरूआत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 21st 2022 12:57 PM
पूर्व राष्ट्रपति का पोता बना पंजाब विधानसभा का नया स्पीकर, ग्राम सरपंच से शुरू की थी राजनीति की शुरूआत

पूर्व राष्ट्रपति का पोता बना पंजाब विधानसभा का नया स्पीकर, ग्राम सरपंच से शुरू की थी राजनीति की शुरूआत

तीन दिवसीय पंजाब विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान कोटकपूरा से विधायक कुलतार सधवां को पंजाब विधानसभा का नया स्पीकर चुना गया। उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। सदन के नेता सीएम भगवंत मान ने कुलतार सिंह संधवां का नाम पेश किया गया, जिसका मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अनुमोदन किया। भगवंत मान ने उन्हें उनकी कुर्सी पर विराजमान किया। विपक्ष के नेताओं तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, भाजपा नेता अश्वनी शर्मा, बसपा नेता नछतर पाल सिंह, सुखपाल खैहरा, प्रताप सिंह बाजवा, सत्ता पक्ष के अमन अरोड़ा ने जहां स्पीकर चुने जाने पर कुलतार सिंह संधवां को बधाई दी। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञान जैल सिंह भी संधवा गांव के ही थे। कुलतार सिंह संधवा के दादा और पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह सगे भाई थे। कुलतार सिंह संधवा 2017 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और 10,000 से अधिक मतों से जीते। 2022 में भी उन्होंने जीत हासिल की है। अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत उन्होंने 2033 में पंचायत प्रधान के तौर पर की थी। स्पीकर के चुनाव के बाद CM भगवंत मान ने घोषणा करते हुए कहा कि आगे से विधानसभा की कार्यवाही का LIVE प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को यह जानने का हक है कि विधानसभा में उनके प्रतिनिधि किस तरह से मुद्दे उठाते हैं। इससे सरकार की कार्यप्रणाली सीधे जनता तक पहुंचेगी। Punjab Vidhan Sabha session LIVE updates | AAP picks Harbhajan Singh, Sandeep Pathak for Rajya Sabha आज दोपहर दो बजे पंजाब के राज्यपाल बीएल पुरोहित सदन को संबोधित करेंगे। कल पंजाब विधानसभा सेशन की तीसरे और अंतिम दिन की कार्यवाही होगी। जिसकी शुरूआत बिछड़ी आत्माओं को श्रद्धांजलि देने से होगी। इसके बाद गवर्नर के संबोधन पर धन्यवाद और बहस होगी। इसके बाद 2021-22 के लिए सप्लीमेंट्री एस्टीमेट्स के अलावा वोट ऑन अकाउंट पेश किया जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK