Fri, Jun 20, 2025
Whatsapp

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल में तीन दिन का राजकीय शोक

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 08th 2021 10:33 AM -- Updated: July 08th 2021 10:50 AM
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल में तीन दिन का राजकीय शोक

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल में तीन दिन का राजकीय शोक

शिमला। पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के सम्मान में, हिमाचल प्रदेश सरकार ने 8 जुलाई से 10 जुलाई तक तीन दिनों का राजकीय शोक मनाने का फैसला किया है। इस दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालयों को छोड़कर बोर्ड, निगम और स्वायत्त संस्थानों सहित सभी राज्य सरकार के कार्यालय 8 जुलाई, 2021 को बंद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे। वीरभद्र सिंह यूपीए सरकार में भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनके पास केंद्रीय इस्पात मंत्रालय रहा। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय भी रह चुका है। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ। यह भी पढ़ें-  कैबिनेट विस्तार: जानिए किसे कौन सा मंत्रालय मिला है. यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन Congress veteran and former Himachal Pradesh CM Virbhadra Singh passes away at 87वीरभद्र सिंह ने 1983 से 1985 पहली बार, फिर 1985 से 1990 तक दूसरी बार, 1993 से 1998 में तीसरी बार, 1998 में कुछ दिन चौथी बार, फिर 2003 से 2007 पांचवीं बार और 2012 से 2017 छठी बार मुख्यमंत्री बने। लोकसभा के लिए वह पहली बार 1962 में चुने गए। उन्होंने पहली बार महासू लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लोकसभा के लिए वीरभद्र सिंह 1962, 1967, 1971, 1980 और 2009 में चुने गए। वर्तमान में वीरभद्र सिंह अर्की से विधायक थे।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK