Fri, Sep 4, 2026
Whatsapp

हरियाणा में शुरू हुई धान-बाजरे की सरकारी खरीद, सरकार ने दिए किसानों को 48 घंटे में पेमेंट करने के आदेश

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- October 01st 2022 03:14 PM -- Updated: October 01st 2022 05:42 PM
हरियाणा में शुरू हुई धान-बाजरे की सरकारी खरीद, सरकार ने दिए किसानों को 48 घंटे में पेमेंट करने के आदेश

हरियाणा में शुरू हुई धान-बाजरे की सरकारी खरीद, सरकार ने दिए किसानों को 48 घंटे में पेमेंट करने के आदेश

रोहतक/सुरेंद्र सिंह:

आज से हरियाणा में सरकारी धान और बाजरे की खरीद शुरू हो गई है। मंडियों में मार्केट कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसानों के आराम के लिए किसान रेस्ट हाउस और खाने के लिए भी अटल कैंटीन की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। किसान को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो उसके लिए किसान हेल्प डेस्क भी खोले गए हैं। सभी मंडियों में बारदाने की व्यवस्था की गई है। धान और उसकी नमी के बारे में जानकारी ली जा रही है। सुबह से ही किसान का जमावड़ा मंडी में लगा हुआ है। 22 जिलों में 400 से अधिक धान मंडियों में खरीद की जा रही है। धान की खरीद एमएसपी पर हो रही है या नहीं इस पर नजर रखने के लिए प्रशासनिक सचिवों को जिला प्रभारी बनाया गया है।


हरियाणा गवर्नमेंट ने सभी डिस्ट्रिक्ट के डीएम और एग्रीकल्चर अफसरों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में हो रही धान खरीद पर नजर रखी जाए. उसका पूरा ब्यौरा तैयार करें। रिपोर्ट सीनियर अफसरों को भी भेजी जाएगी। वहीं, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब किसानों को 72 घंटे की बजाय 48 घंटे में फसल भुगतान का पैसा दिया जायेगा। किसानों को आई-फार्म का इंतजार नहीं करना होगा। जैसे ही फसल का मंडी से एग्जिट पास बनेगा उसके 48 घंटे में किसानों को उनके खातों में पैसे आ जायेंगे।

Relief to farmers of Haryana, procurement of paddy started from today (4)

रोहतक अनाज मंडी के मार्किट सह सचिव ने कहा कि आज से पीआर धान और बाजरे की खरीद शुरू कर दी है। किसान अभी पीआर धान नहीं ले कर पहुंचे हैं। मगर उसके लिए सभी अनाज मंडियों में तैयारी कर ली गई है। मंडी में साफ सफाई की व्यवस्था के साथ साथ किसान को कोई समस्या न हो उसके लिए किसान हेल्प डेस्क भी खोला गया है।


वहीं, किसानों को अटल केंटीन में दस रुपए किसान और मजदूर के लिए खाने की व्यवस्था की गई है। इस बार किसानों को पीआर धान और बाजरे पर समर्थन मूल्य पर सौ रुपए बढ़ाए गए है। वहीं, किसानों ने बताया कि इस साल पिछले साल से कम भाव मिल रहा है।

Electrical Saftey authority
Chandigarh Group of Colleges

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK