Sat, Apr 27, 2024
Whatsapp

हरियाणा बोर्ड ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट

Written by  Arvind Kumar -- July 26th 2021 03:58 PM -- Updated: July 26th 2021 04:49 PM
हरियाणा बोर्ड ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। इस परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम 30-10-60 के फॉर्मूले पर घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम बोर्ड वैबसाईट पर देखा जा सकता हैं। परीक्षा परिणाम की जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से दी। बता दें कि ये परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित करवाई जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह परीक्षा आयोजित नहीं करवाई जा सकी तथा शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार ये परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। Board Exam from 20 Aprilयह भी पढ़ें- किसानों को लौटाने होंगे पीएम सम्मान निधि के 2.34 करोड़ यह भी पढ़ें- ट्रक का टायर बदल रहा था क्लीनर, गाड़ी ने रौंद डाला Board Exam from 20 April परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने 12वीं कक्षा में कुल दो लाख 21 हजार 263 विद्यार्थी पास हुए है, जिनमें एक लाख 14 हजार 416 छात्र व एक लाख छह: हजार 847 छात्राएं पास हुई। वही हिंदी परिणामों में कंपार्टमेंट के 5567 विद्यार्थी भी पास हुए। Board Exam from 20 Aprilबोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को घोषित किया गया 12वीं का परीक्षा परिणाम 30-10-60 के फार्मूले पर घोषित किया गया है, जो कि 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। उन्होंने बताया कि इस फॉर्मूले के आधार पर 30 अंक 10वीं के आधार पर, 10 अंक 11वीं कक्षा के आधार पर तथा 60 अंक 12वीं कक्षा के आधार पर 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जोड़े गए।


Top News view more...

Latest News view more...