haryana budget 2022: हरियाणा पर चढ़ा 2.23 करोड़ का कर्ज, ये हैं बजट की पांच बड़ी घोषणाएं
haryana budget 2022: सीएम ने मनोहर लाल ने वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख 77 हजार 255.99 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह पिछले वर्ष से 15.6 प्रतिशत वृद्धि है। इसमें 61 हजार 57.36 करोड़ पूंजीगत व्यय है। जबकि 1 लाख 16 हजार 158.63 करोड़ राजस्व व्यय है।
वहीं, 2021-22 में प्रदेश सरकार पर कर्ज का बोझ बढ़कर 2.23 लाख करोड़ हुआ। 2022-23 में इसके 2.43 लाख करोड़ होने का अनुमान है। सीएम ने कहा कि बिना लोन लिए कोई भी सरकार नहीं चल सकती।और अर्थशास्त्री भी ये मानते है की सरकार चलाने के लिए लोन लेना आवश्यक है। हमने सरकार चलाने के लिए लोन लिया है लेकिन इतना नहीं कि सरकार पर बोझ पड़े
सीएम ने बजट में कई घोषणाए की हैं। नीचे पढ़िए बजट की पांच बढ़ी घोषणाएं।
शिक्षा पर 20250.70 करोड़ खर्च होंगे
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए सभी सरकारी कॉलेजों में 10 स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। राज्य की लड़कियों को परिवहन सुविधा देने दी जाएगी। इसके लिए साथी सुरक्षित एवंम सुलभ हरियाणा पहल योजना शुरू की। यह कॉलेजों, औद्योगिक शैक्षणिक संस्थानों, नर्सिंग कॉलेजों के लिए होगी। अप्रैल 2023 से शुरू हो जाएगी। वर्ष में दो बार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। संस्कृति मॉडल स्कूल की संख्या 138 से बढ़ाकर 500 की गई। पांचवीं से कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी।
सुषमा स्वराज पुरस्कार
सीएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण दिवस पर महिलाओं को नमन करता हूं। हरियाणा की महिलाओं ने खेल और राजनीति क्षेत्र में नाम कमाया। इसलिए सुषमा स्वराज राज्यस्तरीय पुरस्कार की घोषणा की जाती है। यह पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है। इसके लिए पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशंसित पत्र दिया जाएगा। तीन नए सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे।
पंचकूला में बनेगा हरियाणा राज्य खेल संस्थान
राष्ट्रीय खेल संस्थान की तर्ज पर पंचकूला में हरियाणा राज्य खेल संस्थान स्थापित किया जाएगा यहां पर स्पोर्ट्स इंजरी रिहैबिलिटेशन स्पोर्ट्स फिजियोथैरेपी ओल्ड खेल परीक्षण में सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किए जाएंगे। इस साल होने वाले एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पात्र खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि का एक तिहाई पैसा पहले जारी करने का निर्णय लिया है ताकि वो खेलों की तैयारी कर सकें। खेल अकादमी योजना के तहत सरकार की विभिन्न खेल श्रेणियों के 10 डे बोर्डिंग और 8 आवासीय अकादमी को शुरू करने की योजना है। यहां पर सरकारी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इनकी देखरेख के लिए प्रतिष्ठित खिलाड़ियों की एक समिति गठित की जाएगी।
लड़कियों को परिवहन सुविधा के लिए साथी योजना
लड़कियों को परिवहन सुविधा के लिए साथी योजना शुरू होगी। अप्रैल 2022 तक अधिसूचना जारी की जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू होगा। 25 लाख स्कूली बच्चों की दो बार स्वास्थ्य जांच होगी। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। बच्चों से जुटाए डाटा को ई उपचार पोर्टल से जोड़ा जाएगा। मानेसर में 500 बेड का नया ईएसआई अस्पताल बनाया जाएगा।
जिला परिषदों की निधि बढ़ी
जिला परिषदों की निधि का अनुपात 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया। हरियाणा शहरी विकास कोष बनेगा। राज्य के स्वयं के कर संसाधनों का एक प्रतिशत कोष को दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों, पीएचसी व शहरी पीएचसी का रखरखाव जिला परिषद व नगरपालिका को सौंपा जाएगा। राज्य कृषि विपणन बोर्ड की जगह लिंक सड़कों का रखरखाव व विशेष मरम्मत कार्य अब जिला परिषद करेंगी। धन का प्रावधान मार्केट फीस की आय में से किया जाएगा। हर जिला परिषद इसके लिए बजट तैयार करने का कार्य अगले छह महीने में शुरू करेंगी।