हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछे 8 सवाल
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से आठ सवाल पूछे हैं। सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए किए जा रहे कामों का जिक्र करते हुए ये सवाल किए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सवालों के आधार पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछा- कौन किसान विरोधी है? पंजाब या हरियाणा सरकार?
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूछे ये सवाल सवाल नंबर 1. हरियाणा एमएसपी पर धान, गेहूं, सरसों, बाजरा, चना, मूंग, मक्का, मूंगफली, सूरजमुखी, कपास जैसी 10 फसलों की खरीद करता है और भुगतान सीधे किसान के खाते में करता है। पंजाब किसान से एमएसपी पर कितनी फसल खरीदता है? सवाल नंबर 2. हरियाणा धान की खेती से दूर जाने के इच्छुक प्रत्येक किसान को 7000/- रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान करता है। पंजाब किसान को इसी तरह क्या प्रोत्साहन देता है?Dear @capt_amarinder ji, 1. Haryana procures 10 crops at MSP – paddy, wheat, mustard, bajra, gram, moong, maize, ground nut, sun flower, cotton and makes the MSP payment directly into the account of the farmer. How many crops does Punjab buy from the farmer at MSP? — Manohar Lal (@mlkhattar) August 30, 2021