Sat, May 2, 2026
Whatsapp

हरियाणा के IG होमगार्ड का वीडियो वायरल: अस्पताल स्टाफ के साथ की बदतमीजी...युवती को बोले तू मेरी हनीप्रीत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- May 10th 2022 11:55 AM
हरियाणा के IG होमगार्ड का वीडियो वायरल: अस्पताल स्टाफ के साथ की बदतमीजी...युवती को बोले तू मेरी हनीप्रीत

हरियाणा के IG होमगार्ड का वीडियो वायरल: अस्पताल स्टाफ के साथ की बदतमीजी...युवती को बोले तू मेरी हनीप्रीत

पंचकूला/उमंग: हरियाणा के आईजी होमगार्ड हेमंत कलसन एक बार फिर नए विवाद में घिर गए हैं। कलसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीड़ियो पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल का है। आरोप है कि उन्होंने नशा मुक्ति वार्ड में शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। नर्स के रोकने पर गाली गलौज और दुर्व्यवहार तक किया। वीडियो बनाने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी को भी अंजाम भुगतने धमकी दे डाली। मामला छह मई का है और संबंध में 8 मई को सेक्टर सात के पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद भी 48 घंटे बीतने पर भी पुलिस आईजी से पूछताछ करने की हिम्मत नहीं दिखा सकी है। क्या वायरल वीडियो में वायरल वीडियो में हेमंत कलसन बेड पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में एक बोतल नजर आ रही है। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि बोतल में शराब भरी है। कलसन पंचकूला के सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल में ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर में दाखिल युवती से मिलने पहुंचे थे। युवती को जबरदस्ती ले जाते हुए कहा यह मेरी हनीप्रीत है, आजा तुझे भी हनीप्रीत बनाता हूं। यह कर आईजी लडड़की को अपने साथ ले जाने लगे। इस पर स्टाफ नर्स और अन्य स्टाफ ने रोक लिया। इस पर आईजी कलसन स्टाफ को गालियां निकालने लगे और दुर्व्यवहार किया। वीडियो बनाने वाले कर्मचारी को धमकी भरे लिहाज से आईजी ने कहा कि बेटा तेरा इलाज मैं करूंगा। स्टाफ नर्स का पुलिस थाने में सभी पुलिसकर्मियों के सामने यौन उत्पीड़न करने की भी धमकी दी। नर्स ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि नशे में धुत IG होमगार्ड हेमंत कल्सन सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति वार्ड में भर्ती युवती के पास देसी शराब की बोतल, तंबाकू और गुटखा लेकर पहुंचा था। आईजी हेमंत कलसन पहली बार विवादों में नहीं घिरे हैं। 2 साल पहले भी कलसन ने पिंजौर में मां और बेटी से मारपीट की थी। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। उस समय आईजी को जेल जाना पड़ा था।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK