Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने थामा बीजेपी का दामन (VIDEO)

Written by  Arvind Kumar -- September 07th 2019 11:52 AM -- Updated: September 07th 2019 11:54 AM
कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने थामा बीजेपी का दामन (VIDEO)

कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने थामा बीजेपी का दामन (VIDEO)

रोहतक। प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे नेताओं के दल बदलने का दौर जारी है। इसी कड़ी में अब हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सुमित्रा चौहान ने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। सुमित्रा चौहान ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है। सुमित्रा चौहान रोहतक में बीजेपी में शामिल हुई। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने बताया कि अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक मामले में वो कांग्रेस की विचारधारा से सहमत नही हैं, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी है। [caption id="attachment_337267" align="aligncenter" width="700"]mahila congress president कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने थामा बीजेपी का दामन[/caption] बता दें कि सुमित्रा चौहान को हरियाणा में महिला कांग्रेस की कमान 19 फरवरी 2014 को सौंपी गई थी। उनके कार्यकाल के दौरान हरियाणा में महिला कांग्रेस ने कई प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम तथा प्रदेश स्तरीय यात्राओं को भी आयोजन किया। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। यह भी पढ़ेंइनेलो को लगा बड़ा झटका, पलवल के हलका अध्यक्ष भाजपा में शामिल

---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...