Sun, Jun 15, 2025
Whatsapp

भाजपा ने शुरू की हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारी, खट्टर ने कहा- जन-जन तक पहुंचे कार्यकर्त्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक के पांच दिन बाद अब भाजपा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए शक्ति केंद्र का आयोजन कर पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंचेगी।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Shivesh jha -- March 20th 2023 06:34 PM -- Updated: March 20th 2023 08:24 PM
भाजपा ने शुरू की हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारी, खट्टर ने कहा- जन-जन तक पहुंचे कार्यकर्त्ता

भाजपा ने शुरू की हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारी, खट्टर ने कहा- जन-जन तक पहुंचे कार्यकर्त्ता

आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक के बाद अब भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शक्ति केंद्र का आयोजन कर अपने कार्यकर्ताओं के जरिये जन-जन तक पहुंचेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का पानीपत में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्त्ता घर घर जाएं और प्रधानमंत्री के योजनाओं के विषय में लोगों को बताएं।

बैठक में जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, संयुक्त महासचिव शिव प्रकाश, उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और राज्य प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारी करने को कहा। 


पार्टी के बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर मतदाता सूची के पृष्ठ स्तर पर मजबूती से काम करते हुए मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की सलाह दी गई। पानीपत के इस बैठक में प्रदेश के 14 जिलों से 3,000 पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस बैठक में मुख्यमंत्री खट्टर ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

खट्टर ने राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंदों, पिछड़े वर्गों और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं के विषय में जनता को बताने की बात की ताकि उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया जा सके।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने पहले सत्र की समाप्ति के बाद कहा प्रेस वार्ता में कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 99वें एपिसोड को 7800 जगहों पर सुनाए जाने को लेकर विचार हुआ है। बता दें कि मन की बात का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को 19,786 बूथों पर सुना जाएगा।

बैठक में कहा गया कि मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद हर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर 10 परिवारों से संपर्क करें और फीडबैक लें। इसके लिए कार्यकर्ताओं को 78 हजार फॉर्म दिए जाएंगे। इसके साथ ही आगामी छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के 5 लाख कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराएंगे।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK