हरियाणा में हर रोज 5 रेप हर दूसरे दिन दो गैंगरेप, विज बोले- अपराध नियंत्रण पर काम शुरू
चंडीगढ़। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में हरियाणा भी पीछे नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार यहां हर रोज पांच रेप और हर दूसरे दिन दो गैंगरेप हो रहे हैं। जनवरी 1 से 31 अक्तूबर तक के आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाए तो इस दरमियान हर रोज पांच रेप और हर दूसरे दिन दो गैंगरेप हुए हैं। 10 महीने की अवधि में, हरियाणा में बलात्कार के कुल 1,396 मामले दर्ज हुए। इसके अलावा 150 सामूहिक बलात्कार के मामले दर्ज हुए। [caption id="attachment_370667" align="aligncenter" width="700"] हरियाणा में हर रोज 5 रेप हर दूसरे दिन दो गैंगरेप, विज बोले- अपराध नियंत्रण पर काम शुरू[/caption] हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बलात्कार और गैंगरेप के बारे में चौंकाने वाले आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार ने अपराध पर नियंत्रण के उपाय करना शुरू कर दिए हैं। अनिल विज ने कहा कि मैंने गृह मंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद से ही उपाय करना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमने डीजीपी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि महिला हेल्पलाइन पर जल्द से जल्द जवाब दिया जाए। [caption id="attachment_370666" align="aligncenter" width="700"] हरियाणा में हर रोज 5 रेप हर दूसरे दिन दो गैंगरेप, विज बोले- अपराध नियंत्रण पर काम शुरू[/caption] अनिल विज ने कहा कि जहां तक महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने की बात है, हमने एक बहु-स्तरीय दृष्टिकोण की योजना बनाई है। महिलाओं और बाल सहायता इकाई को मजबूत बनाना और पुलिस द्वारा महिलाओं से मित्रतापूर्ण व्यवहार कुछ विचार हैं।
Month | Rape | Gangrape |
January | 102 | 12 |
February | 111 | 9 |
March | 116 | 12 |
April | 139 | 11 |
May | 143 | 17 |
June | 170 | 14 |
July | 168 | 17 |
August | 177 | 28 |
September | 160 | 19 |
October | 110 | 11 |
Total | 1,396 | 150 |
*Source: SCRB, Haryana |