Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, कानून मंत्री के पद से हटाए गए किरेन रिजिजू, देखें उनका पहला रिएक्शन

ब्यूरो: केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करते हुए किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय वापस ले लिया है. इसी के साथ ही कानून मंत्रालय अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा गया है. किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पोर्टफोलियो सौंपा गया है.

Written by  Shagun Kochhar -- May 18th 2023 01:39 PM
मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, कानून मंत्री के पद से हटाए गए किरेन रिजिजू, देखें उनका पहला रिएक्शन

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, कानून मंत्री के पद से हटाए गए किरेन रिजिजू, देखें उनका पहला रिएक्शन

ब्यूरो: केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करते हुए किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय वापस ले लिया है. इसी के साथ ही कानून मंत्रालय अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा गया है. जानकारी के अनुसार, किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पोर्टफोलियो सौंपा गया है.


मंत्रालय में हुए इस बदलाव की जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के जरिए हुई. इसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों के बीच निम्नलिखित विभागों के पुनर्आवंटन किया गया. इसके तहत पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पोर्टफोलियो किरण रिजिजू को सौंपा गया और राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को किरेन रिजिजू के स्थान पर अपने मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र कार्यभार दिया गया है. बता दें मेघवाल पहले से ही संस्कृति मंत्रालय और संसदीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं. 

8 जुलाई, 2021 को किरेन रिजिजू ने कानून और न्याय मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था. उन्होंने मई 2019 से जुलाई 2021 तक युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया. वहीं अब उन्हें भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

किरेन रिजिजू ने किया ट्वीट

माननीय प्रधान मंत्री के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना एक विशेषाधिकार और सम्मान रहा है.  मैं भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, सर्वोच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों, मुख्य न्यायाधीशों और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, निचली न्यायपालिका और पूरे कानून अधिकारियों को न्याय की आसानी सुनिश्चित करने और हमारे नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करने में भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं.

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...