Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

Heavy Rain In Himachal: चंडीगढ़- शिमला NH-5 पर वाहनों की आवाजाही फिर से हुई शुरू

राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़- शिमला NH-5 पर फिर से आवाजाही शुरू हो गयी है। चक्की मोड़ पर फिर से गाड़ियां चल पड़ी हैं।

Written by  Rahul Rana -- August 13th 2023 02:35 PM -- Updated: August 13th 2023 06:03 PM
Heavy Rain In Himachal:  चंडीगढ़- शिमला NH-5 पर वाहनों की आवाजाही फिर से हुई शुरू

Heavy Rain In Himachal: चंडीगढ़- शिमला NH-5 पर वाहनों की आवाजाही फिर से हुई शुरू

ब्यूरो : चंडीगढ़- शिमला NH-5 पर फिर से आवाजाही शुरू हो गयी है। चक्की मोड़ पर फिर से गाड़ियां चल पड़ी हैं। आपको बता दें कि सुबह से ही मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा रहा है। हालांकि सड़क को खोलते ही पहाड़ से मलबा गिरने लग पड़ा है। 

हालाँकि इससे पहले राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ - शिमला मार्ग पूरी तरह से बंद पड़ा था। पहाड़ से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसकी वजह से शिमला और कालका दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ था  लोग सुबह से ही जाम में फंसे हुए थे। जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 


वहीं दूसरी तरफ बिलासपुर जिले के दकेश में रविवार को भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 205 (एनएच 205) अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन से दो ट्रक और एक हल्के मोटर वाहन को नुकसान पहुंचा है। एचपी ट्रैफिक, टूरिस्ट और रेलवे पुलिस ने ट्विटर पर कहा, "भूस्खलन के कारण दकेश में एनएच 205 पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। दो ट्रक और एक एलएमवी क्षतिग्रस्त हो गए। एक वैकल्पिक मार्ग खारसी (एकल सड़क) के माध्यम से दारलामोड़ से बेरी तक है।"

हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए कहा कि "हिमाचल प्रदेश में अब तक 223 लोगों की जान जा चुकी है और 295 घायल हुए हैं। 800 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 7500 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।"

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...