बहादुरगढ़/प्रदीप धनखड़: भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने के बाद हरियाणा में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों के साथ जनसम्पर्क करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडा का कहना है कि 30 जनवरी के बाद हरियाणा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा। इसकी तैयारियों को लेकर 25 जनवरी को कांग्रेस की बैठक भी बुलाई गई है।भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनसम्पर्क के जरिए जनता के सामने बीजेपी और जेजेपी सरकार की पोल खोलनी है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण अभियान है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडा बहादुरगढ मे जगदीश नम्बरदार की मौत पर शोक जताने आये था। पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे जगदीश नम्बरदार ने सुसाइड कर लिया था। परिवार को सांत्वना देने के बाद भूपेंद्र हुडा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। भूपेंद्र हुडा का कहना है कि दोषी बचना नही चाहिए और निर्दोष फंसना नही चाहिए।भूपेंद्र हुडा ने गुरमीत राम रहीम की पेरोल पर कोई सख्त टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि ये न्यायिक मामला है। हालांकि गुरमीत राम रहीम को जिस तरह जल्दी जल्दी पैरोल मिल रही है, उसे राजनीतिक फायदे का कदम ही माना जा रहा है।