Mon, Dec 22, 2025
Whatsapp

भारत में जन्म...पाकिस्तान का बना सेनाध्यक्ष, करगिल युद्ध के 'अपराधी' मुशर्रफ का निधन

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेनाध्यक्ष (रि.) परवेज मुशर्रफ का रविवार को दुबई में निधन हो गया। पाकिस्तान मीडिया ने खबर की पुष्टि की है। परवेज मुशर्रफ लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज संयुक्त अरब अमीरात के अमेरिकी अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक अमाइलॉइडोसिस बीमारी से पीड़ित थे।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- February 05th 2023 12:14 PM
भारत में जन्म...पाकिस्तान का बना सेनाध्यक्ष, करगिल युद्ध के 'अपराधी' मुशर्रफ का निधन

भारत में जन्म...पाकिस्तान का बना सेनाध्यक्ष, करगिल युद्ध के 'अपराधी' मुशर्रफ का निधन

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेनाध्यक्ष (रि.) परवेज मुशर्रफ का रविवार को दुबई में निधन हो गया। पाकिस्तान मीडिया ने खबर की पुष्टि की है। परवेज मुशर्रफ लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज संयुक्त अरब अमीरात के अमेरिकी अस्पताल में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक अमाइलॉइडोसिस बीमारी से पीड़ित थे।

परवेज मुशर्रफ अपने आखिरी वीडियो में व्हील चेयर पर नजर आए थे। मुशर्रफ ने चलने-फिरने और खुद खाना खा पाने में भी असमर्थ थे। 11 अगस्त 1943 को परवेज मुशर्रफ का जन्म दिल्ली के दरियागंज में हुआ था। 1947 में उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था। उनके पिता पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में काम करते थे। उनके पिता का तबादला पाकिस्‍तान से तुर्की हुआ, 1949 में वो तुर्की चले गए। कुछ समय यह अपने परिवार के साथ तुर्की में रहे, वहीं उन्‍होंने तुर्की भाषा बोलनी भी सीखी। 


1957 में मुशर्रफ का पूरा परिवार पाकिस्‍तान लौटा। इनकी स्‍कूली शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक स्‍कूल में हुई और कॉलेज की पढ़ाई लहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज में हुई। 1961 में 18 साल की उम्र में मुशर्रफ ने पाकिस्तान डिफेंस अकैडमी में प्रवेश किया। साल 1999 में सैन्य तख्तापलट के बाद परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बन गए। उन्होंने 1998 से 2001 तक 10वें CJCSC और 1998 से 2007 तक 7वें शीर्ष जनरल के रूप में काम करते रहे। 

भारत पाकिस्तान के बीच 1999 में करगिल युद्ध के दौरान मुशर्रफ ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ थे। करगिल युद्ध के पीछे उनका ही हाथ माना जाता है। इस युद्ध में पाकिस्तान की करारी हार हुई और मुशर्रफ को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। 

पाकिस्तान में 3 नवंबर, 2007 को इमरजेंसी लगाने और और दिसंबर 2007 के मध्य तक संविधान को निलंबित करने के आरोप में परवेज मुशर्रफ पर दिसंबर 2013 में देशद्रोह का मामला चला था। मुशर्रफ को 31 मार्च, 2014 को दोषी करार दिया था। 79 वर्षीय मुशर्रफ ने 1999 से 2008 तक पाकिस्तान की कमान संभाली। मुशर्रफ मार्च 2016 से दुबई में रह रहे थे।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK