Mon, Apr 29, 2024
Whatsapp

हिमाचल में कल होगी सुक्खू मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट मीटिंग, NPS कर्मचारियों को 'लोहड़ी गिफ्ट' का इंतजार

लोहड़ी को हिमाचल सरकार की पहली कैबिनेट (Himachal Cabinet Meeting) बैठक होगी। इस कैबिनेट बैठक में एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस (Old Pension) बहाली की उम्मीद है। हिमाचल में 1.30 लाख कर्मचारी लंबे समय से OPS के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कैबिनेट की ये बैठक राजधानी स्थित सचिवालय में कल 12:00 बजे होगी।

Written by  Vinod Kumar -- January 12th 2023 06:48 PM
हिमाचल में कल होगी सुक्खू मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट मीटिंग, NPS कर्मचारियों को 'लोहड़ी गिफ्ट' का इंतजार

हिमाचल में कल होगी सुक्खू मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट मीटिंग, NPS कर्मचारियों को 'लोहड़ी गिफ्ट' का इंतजार

शिमला/पराक्रम चंद: हिमाचल में विधासभा के शीतकालीन सत्र के बाद कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया है। लोहड़ी को प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट (Himachal Cabinet Meeting) बैठक होगी। इस कैबिनेट बैठक में एनपीएस कर्मचारियों को ओपीएस (Old Pension) बहाली की उम्मीद है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पहली कैबिनेट मीटिंग में ओपीएस बहाली का दांव चला था और इसी दांव से बीजेपी की डबल इंजन सरकार पटरी से उतर गई थी। 

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने के बाद एक लाख युवाओं को नौकरियां देने का भी वायदा किया है, इसे लेकर सुखविंदर सरकार कैबिनेट में कोई फैसला ले सकती है। कैबिनेट की ये बैठक राजधानी स्थित सचिवालय में कल 12:00 बजे होगी।


हिमाचल में 1.30 लाख कर्मचारी NPS के तहत आते हैं, ये सभी कर्मचारी लंबे समय से OPS के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस ने चुनाव में ओपीएस को ही पहली गारंटी बनाया था। कांग्रेस इससे पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ OPS बहाली का ऐलान कर चुकी है।

आज मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह भी एक सरकारी कर्मचारी के बेटे थे उनको कर्मचारियों की तकलीफ भली-भांति पता है, इसलिए कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार OPS करेगी। उन्होंने कर्मचारियों से भी सहयोग की अपील की और कहा है कि जरूरतमंद और निचले स्तर तक सुविधाएं और योजनाओं का लाभ पहुंचे उसके लिए कर्मचारी सरकार का सहयोग करें।

  

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...