Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- March 09th 2024 03:17 PM
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

ब्यूरो: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश से विदाई के तीसरे दिन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सुरेश पचौरी के साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, कांग्रेस नेता संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

कांग्रेस नेताओं ने सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने प्रदेश कार्यालय में भाजपा जॉइन की। सूत्रों की मानें तो सुरेश पचौरी की भाजपा नेताओं से बातचीत चल रही थी। 

इसको लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व तथा लोककल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी जी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मैं सभी साथियों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत करता हूं। हम सभी मिलकर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अपना योगदान देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK