Sun, Apr 28, 2024
Whatsapp

Haryana Budget 2024: नफे सिंह राठी हत्याकांड पर भूपेंद्र हुड्डा ने उठाई CBI जांच की मांग, बोले- इससे कम हमें नहीं मंजूर

Written by  Deepak Kumar -- February 26th 2024 02:56 PM
Haryana Budget 2024: नफे सिंह राठी हत्याकांड पर भूपेंद्र हुड्डा ने उठाई CBI जांच की मांग, बोले- इससे कम हमें नहीं मंजूर

Haryana Budget 2024: नफे सिंह राठी हत्याकांड पर भूपेंद्र हुड्डा ने उठाई CBI जांच की मांग, बोले- इससे कम हमें नहीं मंजूर

ब्यूरो: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही जारी है। सदन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा में उठाई सीबीआई जांच की मांग उठाई है। भूपेंद्र हुड्डा ने सत्ता पक्ष के विधायकों को लताड़ लगाते हुए कहा कि नफे सिंह राठी के मामले में हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए। इससे कम कांग्रेस को कोई जांच मंजूर नहीं है।

इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। आम आदमी से लेकर पूर्व विधायक और विधायक तक कोई सुरक्षित नहीं है। हत्या, लूट, चोरी, डकैती की वारदात आम हो गई हैं। हमें हरेक आम आदमी की सुरक्षा पर चिंतित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले पर चुप क्यों हैं सत्ता पक्ष के विधायक? क्यों नहीं कानून व्यवस्था के मामले में मुंह खोलते सत्ताधारी विधायक?


सदन में इससे पहले नफे सिंह राठी के हत्याकांड पर रघुबीर कादियान ने भी शोक व्यक्त किया और उनकी हत्या मामले की सिटिंग जज या सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। साथ में उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी आरोपी हैं उनको जल्द गिरफ्तार किया जाए और सलाखों के पीछे भेजा जाए।

बता दें कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की रविवार शाम कुछ लोगों ने हत्या कर दी। उन पर और उनके सुरक्षाकर्मियों पर करीब 40 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस हमले में उनके एक साथी की भी मौत हो गई, जबकि 2 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

-

Top News view more...

Latest News view more...