'खेल है, बॉल कभी इधर-कभी उधर, अंतिम गोल हम मारेंगे' काउंटिंग के बीच भूपेंद्र हुड्डा का दावा
ब्यूरो: Haryana Election Results 2024 हरियाणा चुनाव के रुझान अब धीर-धीरे परिणाम की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन सुबह करीब 9 बजे तक शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे थी। माना जा रहा था कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। लेकिन अगले एक घंटे में संख्या बदल गई और बीजेपी ने बढ़त बना ली। तब से बीजेपी की बढ़त जारी है और भाजपा बहुमत के करीब है। अभी तक के रुझानों से ऐसा लगता है कि कांग्रेस जिन उम्मीदों के साथ चुनावी मैदान में उतरी थी, वह उम्मीद खत्म होती दिख रही है। बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है।
#WATCH रोहतक: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। हमने कई सीटें जीती हैं लेकिन उन्हें अपडेट नहीं किया गया है। हम कई सीटों पर आगे चल रहे हैं लेकिन इसे अपडेट नहीं किया जा रहा है। कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है।… pic.twitter.com/AZIP4YkLvA — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024
इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मीडिया पर बात करते हुए कहा "कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। हमने कई सीटें जीती हैं लेकिन उन्हें अपडेट नहीं किया गया है। हम कई सीटों पर आगे चल रहे हैं लेकिन इसे अपडेट नहीं किया जा रहा है। कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है। मैं अपने साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे डटे रहें, हमें बहुमत मिल रहा है।" उन्होंने कहा, "मेरे पास खबर है कि कई जगह काउंटिंग रुकी है. जैसे रोहतक शहर की रुकी हुई है। कई जगह अपडेट नहीं किया गया है। जैसे थानेसर में हमारा कैंडिडेट जीत भी गया है, सर्टिफिकेट भी ले आया है, वो भी अभी नहीं डाल रहे हैं। ये खेल है और फाइनल गोल हम करेंगे।"
- PTC NEWS