Fri, Jun 20, 2025
Whatsapp

Haryana News: 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2023 में हरियाणा को रजत पदक से किया सम्मानित

हरियाणा को 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'स्वच्छ मंडप' (राज्य) श्रेणी में रजत पदक से सम्मानित किया गया है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Deepak Kumar -- November 28th 2023 05:29 PM
Haryana News: 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2023 में हरियाणा को रजत पदक से किया सम्मानित

Haryana News: 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2023 में हरियाणा को रजत पदक से किया सम्मानित

ब्यूरोः हरियाणा को 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'स्वच्छ मंडप' (राज्य) श्रेणी में रजत पदक से सम्मानित किया गया है। मेले का आयोजन 14 से 27 नवंबर, 2023 तक प्रगति मैदान के भारत मंडपम में किया गया था।

स्वच्छ पवेलियन श्रेणी में हरियाणा को भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला द्वारा प्रदान रजत पदक किया गया। यह पुरस्कार हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण के महाप्रबंधक श्री अनिल चौधरी ने प्राप्त किया।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK