Wed, Jun 18, 2025
Whatsapp

कैथल में एक और महिला खिलाड़ी ने कोच पर करवाई FIR, शारीरिक संबंध और छेड़छाड़ के लगाए आरोप

हरियाणा के कैथल में वुशू कोच पर छेड़खानी का एक और केस दर्ज हो गया है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- July 31st 2023 12:07 PM
कैथल में एक और महिला खिलाड़ी ने कोच पर करवाई FIR, शारीरिक संबंध और छेड़छाड़ के लगाए आरोप

कैथल में एक और महिला खिलाड़ी ने कोच पर करवाई FIR, शारीरिक संबंध और छेड़छाड़ के लगाए आरोप

ब्यूरो : हरियाणा के कैथल में वुशू कोच पर छेड़खानी का एक और केस दर्ज हो गया है। एक और महिला खिलाड़ी ने पुलिस को शिकायत दी कि प्रशिक्षण के समय कोच ने उससे छेड़छाड़ की। महिला थाना में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इससे पहले कोच पर एक खिलाड़ी ने आरोप लगाया था कि घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उससे रेप का प्रयास किया गया। अभी किसी मामले में कोच दीपक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



कैथल शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला खिलाड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से वुशू की प्रैक्टिस कर रही है। इसके लिए वह कोच दीपक कुमार के पास प्रैक्टिस करती थी। कोच उसे इसी साल जनवरी में एक प्राइवेट स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में लेकर गया था और वहां उसके साथ उसने छेड़छाड़ की। आरोप लगाया कि कोच ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया।

यहां जाने पूरा मामला 

बता दें कि गत शनिवार को एक सरकारी महिला कोच सहित सात अन्य महिला खिलाड़ियों ने कोच के खिलाफ एसपी अभिषेक जोरवाल को शिकायत दी थी। इस शिकायत में बाद एक महिला खिलाड़ी की शिकायत पर महिला थाना में दीपक के खिलाफ महिला थाना में रेप के प्रयास का केस दर्ज किया था। अब एक दूसरी महिला खिलाड़ी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK