Tue, Jun 17, 2025
Whatsapp

Haryana: यमुनानगर में एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने चार युवकों ने उसके साथ किया गैंगरेप

यमुनानगर के थाना सदर इलाके में एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ चार युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित महिला द्वारा शोर मचाने पर महिला को बाल पड़कर उसके बाल नोचे गए और उसकी पिटाई भी की गई। हालांकि महिला के मेडिकल के बाद पुलिस ने चार आरोपियो के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- October 27th 2023 03:36 PM
Haryana: यमुनानगर में एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने चार युवकों ने उसके साथ किया गैंगरेप

Haryana: यमुनानगर में एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने चार युवकों ने उसके साथ किया गैंगरेप

ब्यूरो: यमुनानगर के थाना सदर इलाके में एक दर्द की का मामला सामने आया है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने पहले उसे कार में बिठा लिया गया। जैसे ही महिला कार में बैठी तभी बदमाश युवक कार को खेतों की तरफ ले गए । महिला का आरोप है कि खेतों में ले जाने के बाद महिला के साथ चारों युवकों ने दरिंदगी को अंजाम देना शुरू कर दिया।

जब पीड़ित महिला ने इन बदमाशों को ऐसा करने से रोका तब भी बदमाश नहीं रुके। जिसके चलते पीड़ित महिला ने शोर मचाए तो तभी बदमाशों को ने महिला के बाल पकड़ उसको घसीटना शुरू कर दिया। बाल पूरी तरह से नोचे गए। खेतों में महिला की चीखे सुनने वाला भी कोई नहीं था। ऐसे में महिला पिटती गई और उसके साथ दरिंदगी होती गई। चारों युवक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। जैसे -तैसे पीड़ित महिला थाने में पहुंची और उसने आप बीती पुलिस को सुनाई। 


पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करते ही महिला को तुरंत सिविल अस्पताल में ले गई। यहां मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने महिला के बयान मजिस्ट्रेट के सामने भी करवा दिए और पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर चारों युवकों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है।

फिलहाल पुलिस जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा भी कर रही है। पुलिस की माने तो मामला दर्ज होने के बाद ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। हालांकि महिला ने जो मारपीट के आरोप लगाए थे। उसे मामले में भी पुलिस मेडिकल के आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ने की बात कह रही है। 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK