Thu, Dec 25, 2025
Whatsapp

हरियाणा: गुरुग्राम में तेज रफ्तार BMW चढ़ी डिवाइडर पर, बिजली का टूटा खंभा, 2 लोग हुए घायल

हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार शाम को सेक्टर-29 थाना एरिया में तेज रफ्तार BMW का कहर देखने को मिला।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- September 16th 2023 12:03 PM
हरियाणा: गुरुग्राम में तेज रफ्तार BMW चढ़ी डिवाइडर पर, बिजली का टूटा खंभा, 2 लोग हुए घायल

हरियाणा: गुरुग्राम में तेज रफ्तार BMW चढ़ी डिवाइडर पर, बिजली का टूटा खंभा, 2 लोग हुए घायल

ब्यूरो : हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार शाम को सेक्टर-29 थाना एरिया में तेज रफ्तार BMW का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार BMW डिवाइडर पर चढ़ गई और खंभे को तोड़ दिया। इस घटना में गाड़ी में सवार 2 युवक घायल हो गए। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर खंभे से टकराई, उस वक्त कोई दूसरा वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी जिसके ड्राइवर ने अचानक गाड़ी को मोड़ दिया। 


आप देख सकते हैं कि किस तरह से BMW गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ी हुई है और खंभे को तोड़ा हुआ है। खंभा दूसरी ओर सड़क के बीच पड़ा हुआ है। यह घटना सेक्टर-29 मार्केट के नजदीक हुई। गाड़ी की टक्कर के बाद इसके बोनट से धुआं उठने लगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह गाड़ी सौरभ बवेजा के नाम पर रजिस्टर्ड है जोकि सागरपुर दिल्ली का रहने वाला है। गाड़ी में सवार युवक कौन थे इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में गाड़ी में सवार दोनों युवकों को चोटें आई हैं।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK