Tue, Dec 23, 2025
Whatsapp

Haryana: वेद फुलां बने हरकोफैड के चेयरमैन, CM नायब सिंह सैनी का जताया आभार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- March 17th 2024 07:09 PM
Haryana: वेद फुलां बने हरकोफैड के चेयरमैन, CM नायब सिंह सैनी का जताया आभार

Haryana: वेद फुलां बने हरकोफैड के चेयरमैन, CM नायब सिंह सैनी का जताया आभार

ब्यूरो: प्रदेश सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व में भाजपा के फतेहाबाद जिला अध्यक्ष रहे वेद प्रकाश फुलां को हरको फेड का चेयरमैन नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर वेद फुलां ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का धन्यवाद किया है।
वेद प्रकाश फुलां ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य किसानों की समस्याओं का समाधान करना है। किसानों को सहकारी समितियों के कार्यों के बारे में अधिक से अधिक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। वेद प्रकाश ने कहा कि प्रदेश सरकार पहले से किसानों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से अब इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना तथा किसानों को समूह चर्चा के माध्यम से अपने कृषि इनपुट और नकद ऋण आवश्यकताओं का आकलन करने में सक्षम बनाया जाएगा। 

चीनी मिलों के सदस्यों को प्रोत्साहित करने व  राज्य में कृषि विभाग के विशेषज्ञों और गन्ना सलाहकारों की मदद से नवीनतम विकास योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए फेडरेशन द्वारा विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया जाएगा।


-

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK