Himachal : सोलन की मंडी में किलो के हिसाब से बिक रहा सेब, बागवान खुश
सोलन : हिमाचल प्रदेश में इन दिनों से सेब सीजन चला हुआ है। सरकार द्वारा किलो के हिसाब से सेब बेचने का प्रावधान इस बार मंडियों में किया गया है। हालांकि इसको लेकर आढ़तियों ने पहले सरकार के समक्ष अपनी बात भी रखी कि तोल के सेब का व्यापार करना मुश्किल होगा। लेकिन अब आढ़तियों द्वारा तोलकर ही सेब लिया जा रहा है।
सेब मंडी सोलन में भी किसान बागवानों के कहने पर तोलकर ही किलो के हिसाब से सेब के दाम दिए जा रहे हैं। सेब मंडी सोलन में सेब का व्यापार करने से आढ़तियों ने बताया कि सरकार ने जो आदेश दिए हैं वे उसका समर्थन करते हैं और किलो के हिसाब से ही वे सेब का व्यापार मंडी में कर रहे हैं। लेकिन उन्हें दिक्कत आ रही है कि यहां पर जगह उचित नहीं है तोलने के लिए जितनी जगह उन्हें चाहिए वह कम है।
उन्होंने बताया कि किसान बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं । इन दिनों ठियोग चौपाल से सेब आ रहा है और इसकी सप्लाई महाराष्ट्र मध्यप्रदेश की जा रही है।
- PTC NEWS