Thu, Dec 25, 2025
Whatsapp

डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ CM सुक्खू की बैठक खत्म, एसोसिएशन ने हड़ताल वापिस लेने का लिया निर्णय

प्रदेश सचिवालय में डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ हुई मुख्यमंत्री की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में डॉक्टर्स की कुछ मांगे मान ली है जिसके बाद डॉक्टर्स ने पेन डाउन स्ट्राइक वापिस ले ली है। हालांकि सरकार ने एनपीए पर नई भर्ती होने पर विचार करने की बात कही है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- June 03rd 2023 06:00 PM
डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ CM सुक्खू की बैठक खत्म, एसोसिएशन ने हड़ताल वापिस लेने का लिया निर्णय

डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ CM सुक्खू की बैठक खत्म, एसोसिएशन ने हड़ताल वापिस लेने का लिया निर्णय

शिमला: प्रदेश सचिवालय में डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ हुई मुख्यमंत्री की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में डॉक्टर्स की कुछ मांगे मान ली है जिसके बाद डॉक्टर्स ने पेन डाउन स्ट्राइक वापिस ले ली है। हालांकि सरकार ने एनपीए पर नई भर्ती होने पर विचार करने की बात कही है।


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि एनपीए सरकार ने बंद नहीं किया है। यह नोटिफिकेशन नई भर्ती होने वाले डॉक्टर को लेकर है। जब नई भर्ती होगी उस समय इस पर विचार किया जाएगा। बैठक में सरकार ने डॉक्टर की मांगे सुनी है उनमें से कुछ को पूरा करने पर सहमति जताई है।

वहीं मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुना है और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद डॉक्टर्स की पेन डाउन स्ट्राइक आज से वापस ले ली गई है। मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स की नई भर्ती के समय इस पर पुनर्विचार करने की बात कही है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस नोटिफिकेशन को जल्द वापिस लेगी।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK