Sat, Jun 14, 2025
Whatsapp

हिमाचल : रोहड़ू के चिड़गांव में अचानक आई बाढ़, मलबे में दबे दादा-दादी व पोता, बचाव कार्य जारी

प्रदेश की राजधानी शिमला जिले के चिड़गांव की उप तहसील जांगला डिसवाणी पंचायत के जगोटी में स्थानीय लैला खड्ड में बाढ़ आ गई।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- July 22nd 2023 01:15 PM
हिमाचल : रोहड़ू के चिड़गांव में अचानक आई बाढ़, मलबे में दबे दादा-दादी व पोता, बचाव कार्य जारी

हिमाचल : रोहड़ू के चिड़गांव में अचानक आई बाढ़, मलबे में दबे दादा-दादी व पोता, बचाव कार्य जारी

शिमला : प्रदेश की राजधानी शिमला जिले के चिड़गांव की उपतहसील जांगला डिसवाणी पंचायत के जगोटी में अचानक  से स्थानीय लैला खड्ड में बाढ़ आ गई। एक ढाबा भूस्खनल की चपेट में आ गया। इसमें रह रहे तीन लोग मलबे में दबकर लापता हो गए हैं। इनमें दादा-दादी और पोता शामिल है। इनकी पहचान रोशन लाल (62), उनकी पत्नी भागा देवी (57), और पोता (11) कार्तिक के रूप में हुई है। मलबे कि चपेट में आने से आधा दर्जन गाड़ियों को भी क्षति हुई है। 


आपको बता दें कि आज सुबह हुई घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेसक्यू शुरू कर दिया है। बादल फटने से इलाके में भारी नुकसान होने की आंशका है। इसका आंकलन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि ढाबे के ढह जाने से इसके मलबे में एक परिवार के तीन लोग लापता हो गए हैं। इनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इलाके में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मनाली में लापता हुए नौ सेना के जवानों के सवाल पर उन्होंने कहा की जो शव मलबे से निकाले जा रहे हैं उनकी शिनाख्त की जा रही है। 

वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। राज्य में भूस्खलन से 600 से अधिक सड़कें बंद हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में बिजली ट्रांसफार्मर ठप्प हैं और कई जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग के अलर्ट पर कहा कि कि सरकार ने अलर्ट को लेकर प्रसाशन को भी अलर्ट पर रखा है। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK