Thu, Dec 25, 2025
Whatsapp

Adani के जवाब के बाद Hindenburg का पलटवार, कहा- तिरंगे की आड़ में लूट रहे हो भारत

अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को भ्रामक और झूठ का पुलिंदा बताया था। अब हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के जवाब पर एक बार फिर पलटवार किया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि, हम यह भी मानते हैं कि उन्होंने खुद को भारतीय ध्वज में लपेट लिया है और व्यवस्थित रूप से देश को लूट रहे हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 30th 2023 03:51 PM
Adani के जवाब के बाद Hindenburg का पलटवार, कहा- तिरंगे  की आड़ में लूट रहे हो भारत

Adani के जवाब के बाद Hindenburg का पलटवार, कहा- तिरंगे की आड़ में लूट रहे हो भारत

हिंडनबर्ग रिसर्च एजेंसी ने अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप को भारी नुकसान हुआ था। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को झूठ बताते हुए अडानी समूह ने  413 पन्नों का एक बयान जारी किया था। अपने जवाब में अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को भ्रामक और झूठ का पुलिंदा बताया है। अडानी समूह ने हिंडनबर्ग की इस रिपोर्ट में सही तरीके से रिसर्च न करने और कॉपी-पेस्ट करने का आरोप लगाया है।  

अब हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप के जवाब पर एक बार फिर पलटवार किया है। हिंडनबर्ग ने कहा है कि अडानी समूह ने जितने भी सवालों के जवाब दिए वो बड़े पैमाने पर निष्कर्षों की पुष्टि नहीं करते। अडानी ग्रुप ने अपने जवाब में सवालों से बचने की कोशिश की है। राष्ट्रवाद की आड़ में धोखाधड़ी को छिपाया नहीं नहीं बचा जा सकता है। 


हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि, हम यह भी मानते हैं कि उन्होंने खुद को भारतीय ध्वज में लपेट लिया है और व्यवस्थित रूप से देश को लूट रहे हैं। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हम अडानी ग्रुप की ओर से दिए गए भारत वाले बयान का समर्थन नहीं करते। हमारा मानना है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। इसके अलावा भारत एक सुनहरे भविष्य के साथ उभरती हुई महाशक्ति है। हम ये भी मानते हैं कि अडानी ग्रुप की ओर से भारत के भविष्य को रोका जा रहा है, जिसने व्यवस्थित तरीके से देश का लूटते हुए खुद को राष्ट्रीय ध्वज में लपेट लिया है।

बता दें कि अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडानी ग्रुप की 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियां 85 फीसदी से अधिक ओवरवेल्यू हैं। अडानी ग्रुप ने इस रिपोर्ट का खंडन किया था और कोर्ट जाने की चेतावनी दी थी। इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद अडानी ग्रुप ऑफ कंपनी के शेयर एकदम से गिर गए थे। वो दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में तीसरे से स्थान से फिसलकर 7वें स्थान पर पहुंच गए थे।

  

 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK